{"_id":"6499d9ffa089c4d7fa07ad66","slug":"rain-water-entered-the-grocery-warehouse-damage-worth-lakhs-champawat-news-c-229-1-shld1009-198-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: किराना गोदाम में घुसा बारिश का पानी, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: किराना गोदाम में घुसा बारिश का पानी, लाखों की क्षति
Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
चंपावत के किराना गोदाम में पानी से बर्बाद खाद्य सामग्री। संवाद
चंपावत। शनिवार रात हुई बारिश के बाद निकास व्यवस्था गड़बड़ाने से शहर के एक व्यापारी के किराने के गोदाम में पानी घुस गया। इससे काफी सामान बर्बाद हो गया।
चंपावत के प्रमुख थोक और खुदरा कारोबारी कमलेश राय और दीपक राय के गोदाम में नाले से एकाएक आए पानी से बड़ी मात्रा में किराना सामान बर्बाद हो गया। दोनों कारोबारियों ने बताया कि चीनी, गुड़, मिश्री, नमक, मैगी, बिस्कुट, साबुन, सर्फ, चावल, सोयाबीन, तेल सहित किराना के काफी सामान को नुकसान हुआ है। रात में एक झटके में पानी से सामान को भीगने से बचाने का मौका भी नहीं मिल सका। अगले दिन मशीन लगाकर पानी को निकाला गया लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। दोनों व्यापारियों ने बताया कि सामान के भीगने से आठ लाख रुपये से ज्यादा सामान की क्षति हुई है। संवाद