फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain impacts Janmashtami business; traders worried.

Champawat News: बारिश से जन्माष्टमी के कारोबार पर असर, व्यापारी परेशान

Wed, 02 Sep 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 02 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rain impacts Janmashtami business; traders worried.
चंपावत बाजार में राधा कृष्ण की पोषाक से सजी दुकान।
चंपावत। बारिश के चलते कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर होने वाला कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को बारिश के अलर्ट के चलते स्कूल बंद रहे जिससे विद्यालयों में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। लगातार दो दिन स्कूल बंद रहने से बृहस्पतिवार को भी कार्यक्रम होने को लेकर संशय बना हुआ है। इससे जन्माष्टमी से जुड़े सामान की बिक्री को लेकर व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

व्यापार संघ के महामंत्री हरीश सक्टा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश का अलर्ट है। बुधवार को स्कूल बंद होने के कारण बच्चे राधा-कृष्ण की पोशाक और अन्य सामान खरीदने बाजार नहीं पहुंच सके। आमतौर पर स्कूलों में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसके चलते इन दिनों बाजार में अच्छी खरीदारी होती है। इस बार मौसम खराब रहने से कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सनी वर्मा ने बताया कि इस बार उम्मीद के मुताबिक सामान की बिक्री नहीं हुई है। राधा-कृष्ण की पोशाक 250 से 500 रुपये तक बिक रही है, जबकि बांसुरी, मुकुट आदि का सेट करीब 150 रुपये में उपलब्ध है। बुधवार को बाजार में खरीदारों की संख्या बेहद कम रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा तो कारोबार में तेजी आ सकती है।

अभिभावक मनीषा ने बताया कि अवकाश के चलते इस बार बच्चों के लिए पोशाक नहीं खरीदी। वहीं, अभिभावक जीवन थ्वाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बारिश नहीं हुई तो खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed