{"_id":"68407a0eb2741d8a83034743","slug":"railways-will-now-auction-the-space-to-operate-a-shop-champawat-news-c-229-1-alm1003-124801-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रेलवे अब नीलामी कर देगा दुकान संचालित करने को जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रेलवे अब नीलामी कर देगा दुकान संचालित करने को जगह
Wed, 04 Jun 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। रेलवे भूमि पर किराए पर दुकान चलाने वाले कारोबारियों के कारोबार पर खतरा मंडराने लगा है। रेलवे अब दुकानों को किराए पर नहीं दे नीलामी व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके लिए यूपी में विज्ञप्ति भी जारी की गई है। इस जानकारी के बाद व्यापारियों में अपने कारोबार को लेकर चिंता होने लगी है। व्यापार मंडल ने मामले में रेल मंत्री, सांसद और सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन भेजा है।
व्यापार मंडल ने बनबसा में रेलवे भूमि पर 117 दुकानें पिछले 40 वर्षो से किराए पर संचालित हो रही हैं। रेलवे ने 26 मई को बनबसा की पांच दुकानों की नीलामी 10 जून को करने की सूचना यूपी के समाचार पत्रों में दी है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने बनबसा में लाइसेंस धारकों को कोई सूचना नहीं दी। रेलवे की नई व्यवस्था में दुकानों की भूमि की नीलामी केवल पांच वर्षों के लिए होगी।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने रेलवे की नीलामी को निरस्त कर मानकों के तहत किराया बढ़ाकर पूर्व की भांति दुकानें चलाने की अनुमति देने की मांग उठाई है। ज्ञापन में व्यापार मंडल प्रांतीय प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग आदि के हस्ताक्षर हैं।