{"_id":"65f876a4cd03683d5108c4e3","slug":"railways-made-announcement-to-remove-encroachment-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102492-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे ने कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे ने कराई मुनादी
Mon, 18 Mar 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराती रेलवे की टीम। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से पांच स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए की गई मुनादी से संबंधित लोगों में गुस्सा है। संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर रेल प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना संयुक्त सीमांकन और सर्वे के निर्माण कार्य हो रहा है। कहा कि समिति के सदस्यों को विश्वास में लेकर ही कोई कार्रवाई की जाए।
सोमवार को रेलवे की ओर से आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मुन्ना लाल ने 21 मार्च को स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई। फिलहाल पांच पक्के निर्माण हटाए जाने हैं। मुनादी से संबंधित लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद संयुक्त संघर्ष समिति के गौरव गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
इसमें कहा है कि नगर के वार्ड संख्या तीन और चार में गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवार करीब 50 वर्ष से रह रहे हैं। आरोप लगाया कि रेलवे की ओर से बिना संयुक्त सर्वे और बिना सीमांकन के पालिका क्षेत्र में उनकी झुग्गी, झोपड़ियां और मकान हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व में भी शासन और पालिका को पत्र के माध्यम से उन्हें न हटाने की गुहार लगाई गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन, पालिका और समिति के सदस्यों को विश्वास में लेकर जनहित में कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र प्रसाद, दिलदार अली, विनोद, गोलू साहनी आदि शामिल रहे। संवाद
--
एनएचपीसी ने शारदा बैराज में लगी दुकानें हटाईं
टनकपुर (चंपावत)। एनएचपीसी ने सुरक्षा की दृष्टि से शारदा बैराज के पाल लगाई गई दुकानों को हटा दिया है। बता दें कि होली के बाद पूर्णागिरि मेला शुरू होना है। बड़ी तादाद में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। बैराज के पास प्रसाद आदि की दुकानें लगती हैं। दुकान हटाने के दौरान हल्का विरोध भी हुआ। एनएचपीसी के जीएम राजिल व्यास ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों को हटाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में किसी ने फिर से दुकान लगाई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
फोटो-18टीएनपी 07पी।