{"_id":"65e20966a57292236e04adb6","slug":"railway-boards-approval-for-tanakpur-dehradun-train-waiting-for-notification-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102288-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर-देहरादून रेल गाड़ी की रेलवे बोर्ड की मंजूरी, नोटिफिकेशन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर-देहरादून रेल गाड़ी की रेलवे बोर्ड की मंजूरी, नोटिफिकेशन का इंतजार
Fri, 01 Mar 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अब टनकपुर से देहरादून तक जल्द रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड की ओर से गाड़ी की मंजूरी का पत्र जारी हो गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार अभी नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। नोटिफिकेशन होने के बाद ही संचालन की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
शुक्रवार शाम रेलवे बोर्ड के कोचिंग टू निदेशक संजय आर नीलम की ओर से इस आशय का पत्र जारी हो गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि पत्र में बोर्ड की ओर से रेल गाड़ी की मंजूरी मिली है। इसमें टनकपुर से देहरादून 19.40 बजे है जो देहरादून 7.33 बजे पहुंचेगी। यह सप्ताह में दो दिन शनिवार को टनकपुर से और रविवार को देहरादून से चलेगी। नोटिफिकेशन के बाद ही संचालन की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बाद में आवृत्ति बढ़ने की संभावना है। यह गाड़ी बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंकशन, चंदौसी, मुरादाबाद, नजीमाबाद, लक्सर, हरिद्वार में रुकेगी। संवाद