{"_id":"58ac61f74f1c1b0853b24198","slug":"raikotkunvr-club-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइकोटकुंवर क्लब चैंपियन बना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइकोटकुंवर क्लब चैंपियन बना
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
राइकोटकुंवर क्लब चैंपियन बना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलहिंडोला में जारी चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राइकोटकुंवर स्पोर्ट्स क्लब ने राइकोटबुंगा इलेवन को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी में कब्जा कर लिया। विजेता टीम के भुवन धौनी मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि नवीन बोहरा, नंदन सिंह मेहता, दिनेश ढेक, मुकेश कुमार और श्याम सिंह ढेक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
जीआईसी पुलहिंडोला खेल मैदान में हुए प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए राइकोटबुंगा टीम ने 20 ओवर में 156 रन बनाए। टीम के संजय ने 50 रन बनाए। राईकोटकुंवर की टीम ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर ट्रॉफी में कब्जा जमाया।
विजेता टीम के भुवन धौनी ने 75 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग किशोर रावत व मदन अधिकारी और स्कोरिंग खीमराज धौनी ने की। आंखों देखा हाल गिरीश कुंवर और राजू धौनी ने सुनाया।