फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raids were made months certificate

छापे में मिले महीनों से बने प्रमाणपत्र 

Sat, 15 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 15 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Raids were made months certificate
छापे में मिले महीनों से बने प्रमाणपत्र  - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के औचक मुआयने में यहां एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर सैकड़ों बने प्रमाणपत्र मिले। इन प्रमाण पत्रों को लाभार्थियों तक नहीं पहुंचाया गया। एसडीएम ने इसे लापरवाही मानते हुए सीएससी के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को खत भेजेंगे।

विज्ञापन


एसडीएम ने शनिवार को औचक मुआयना किया। मुआयने में 148 आय प्रमाणपत्र, 10 पर्वतीय, 207 जातीय और 47 स्थायी प्रमाणपत्र मिले। एसडीएम का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा बने यह प्रमाणपत्र फरवरी से अब तक के बने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इसे लापरवाही मानते हुए सीएससी के खिलाफ लाइसेंस निरस्त करने के लिए कार्रवाई करने की बात कही है। एसडीएम विश्वकर्मा ने कहा कि सीएससी को यह प्रमाणपत्र नियम के हिसाब से 15 दिनों के भीतर पात्र तक देने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अब एसडीएम ने सेवा के अधिकार के तहत नियत अवधि में प्रमाणपत्र नहीं बनने पर राजस्व विभाग के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उधर सीएससी के प्रतिनिधि सुनील चंद्र का कहना है कि प्रमाणपत्र धारक के नहीं आने की वजह से ये प्रमाणपत्र सेंटर में रखे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed