फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rahul and Sagar won the race competition

दौड़ प्रतियोगिता में राहुल और सागर ने बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Sagar won the race competition
लोहाघाट में आईटीबीपी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित रेस में विजेता को पुरस्कृत करते द्? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के तहत युवाओं की दौड़ आयोजित की गई। प्राथमिक और जूनियर दो वर्गों में आयोजित दौड़ में राहुल और सागर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुंई गांव में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी बसंत कुमार नोगल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और दौड़ लगानी चाहिए। पांच से 14 वर्ष तक के किशोर वर्ग में 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें राहुल पुजारी ने पहला, तनुज बिष्ट ने दूसरा, दीपक पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ग में 25 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सागर सिंह ने पहला, अंकित ने दूसरा और जीवानंद जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतियोगियों को द्वितीय कमान अधिकारी ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed