{"_id":"5c378675bdec2273934e0081","slug":"rafting-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम के निकट नेपाल ने भी शुरू की राफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूम के निकट नेपाल ने भी शुरू की राफ्टिंग
Thu, 10 Jan 2019 11:22 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी पर शुरू हुई नेपाल की राफ्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल ने भी बूम के करीब अपनी सीमा से सटी शारदा नदी (महाकाली नदी) में रिवर राफ्टिंग शुरू कर दी है। नेपाल के वन मंत्री प्रकाश राव और कंचनपुर के मेयर सुरेंद्र बिष्ट ने नेपाल के मुसट्टी नामक स्थान से राफ्ट को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
नेपाल ने शारदा नदी, जिसे नेपाल में महाकली के नाम से जाना जाता है से रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ कर दिया। बृहस्पतिवार को नेपाल के मुसट्टी से खल्ला नामक गांव तक राफ्टिंग का नेपाल के लोगों ने आनंद उठाया। भारतीय बूम नामक स्थान के पूर्वी छोर पर नेपाल सीमा पर पहुंचे नेपाली वन मंत्री प्रकाश राव ने राफ्टिंग का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे जहां पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं भारत और नेपाल के बीच मैत्री, पर्यटन और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिलेगा। कंचनपुर के मेयर ने कहा कि लंबे समय से नेपाली नागरिक अपने यहां से महाकाली नदी में राफ्टिंग शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने इस मुहिम से भारत नेपाल के बीच पर्यटन के साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना जताई। कार्यक्रम में टनकपुर (भारत) से मेहमान के तौर पर पहुंचे लाइफ इज एडवेंचर संस्था के निदेशक मनीष अरोड़ा उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि अब बूम राफ्टिंग के लिए विश्व स्तरीय पहचान बनाने में सफलता रहेगा। कहा कि जल्द ही नेपाल के पर्यटन विभाग से मिलकर वे दोनों देशों के बीच रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने पर विचार मंथन करेंगे।