फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rafting in Lohaghat

पंचेश्वर में पांच दिनी राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rafting in Lohaghat
पंचेश्वर में राफ्टिंग के शुभारंभ पर पंचेश्वर घाट में मौजूद अल्मोड़ा से आए युवक युवतियां। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। अल्मोड़ा जिले के युवक-युवतियों का पंचेश्वर सरयू नदी में पांच दिनी रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 24 सदस्यीय इस दल को राफ्टिंग की बारीकियां सिखाईं जाएंगी। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन अल्मोड़ा की ओर से प्रायोजित इस शिविर में रियल एडवेंचर संस्था लोहाघाट प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि शिविर में अल्मोड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 12 बालिकाएं और 12 बालक प्रतिभाग कर रहे हैं। रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी ने बताया कि पांच दिनों तक सरयू नदी में चलने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को नदियों की भौगोलिक स्थिति, राफ्टिंग की परिभाषा, राफ्टिंग में उपयोग होने वाले उपकरणों से संबंधित जानकारी, तैराकी, पैडलिंग, रेस्क्यू आदि के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि 16 नवंबर को घाट से पंचेश्वर तक कुल 18 किमी का रन भी कराया जाएगा। प्रशिक्षण में रिवर गाइड आशीष जोशी, रामायण भंडारी, विपिन भंडारी के साथ मनीष जोशी, दीपक राय, ललित थ्वाल आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed