फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   rafters. looked. excited. rafting. Kali River.

Champawat News: राफ्टर भी काली नदी में राफ्टिंग के लिए उत्साहित नजर आए

Sat, 08 Feb 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 08 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
rafters. looked. excited. rafting. Kali River.
टनकपुर (चंपावत)। चंडीगढ़ से राफ्टिंग डेमो में शामिल होने पहुंचे राफ्टर अशोक, अरुण, बलीत, अंशु आदि बोले-पहली बार नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। वह सुखना झील चंडीगढ़ में राफ्टिंग करते हैं। बोले- बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम में पांच पुरुष और पांच महिला राफ्टर शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में जर्मनी में भी तेज धारा को चीरा था: जम्मू कश्मीर राफ्टिंग टीम
टनकपुर(चंपावत)। जम्मू कश्मीर के राफ्टिंग टीम के राफ्टर बोले-वर्ष 2012 सोनमर्ग में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और वर्ष 2013 में जर्मनी के लिए चयन हुआ तो वहां भी फाइनल तक टीम पहुंची। टीम के परवेज, वसीम, शौकत अली ने कहा कि वह राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता में पूरी तैयारी से आए हैं। पांच पुरुष सदस्य टीम में हैंं। वह जम्मू कश्मीर वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आए हैं।
विज्ञापन


पूरी तैयारी के साथ अपने प्रदेश के डेमो खेल में उतर रहीं हैं: उत्तराखंड की महिला राफ्टर
टनकपुर(चंपावत)। मेजबान प्रदेश उत्तराखंड की टीम के पांच सदस्यीय महिला राफ्टरों में जिले की तीन राफ्टर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित नजर आईं। कोच बिशन सिंह खड़का के निर्देशन में शुक्रवार को भी टीम अभ्यास में जुटी रहीं। चंपावत के खुनाड़ी धामीसौन निवासी बबीता कठायत, जाख चमदेवल की पूजा बिष्ट, लोहाघाट के नेहा पुजारी, अल्मोड़ा की बबीता ने बताया कि वह पूरी तैयारी के साथ डेमो में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए उभरते राफ्टिंग स्थल में भी दिखाएंगे प्रतिभा: तेलंगाना के राफ्टर
टनकपुर(चंपावत)। तेलंगाना के राफ्टर बोले- वह तो फिलीपींस में एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। कोच भूपाल ने बताया कि हैदराबाद के ट्राइबल वेलफेयर वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी से यहां आए हैं। टीम में सात सदस्य देवेश्री, श्रवंती, अनुसा, चंदाना, पवित्रा समेत सात सदस्य हैं। बताया कि वर्ष 2024 में फिलीपींस में हुई प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। पूरी तैयारी के साथ उत्तराखंड के नए उभरते राफ्टिंग स्थल में आए हैं।
काली नदी की तेज धारा को चीर कर आगे बढ़ेगे: हरियाणा के राफ्टर
टनकपुर(चंपावत)। हरियाणा के राफ्टर हरि, पूजा, शिवानी, तमन्ना, मोनू बोले-वह वर्ष 2017 में नेशनल आयोजन मनाली में एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। पूरी टीम पूरे उत्साह में है और काली नदी में वह अभ्यास में उतरकर तेज धारा को चीर रहे हैं। हिमांशु बोले- वह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
वोट डालकर आए हैं और बेहतर प्रदर्शन करेंगे: दिल्ली के राफ्टर
टनकपुर(चंपावत)। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद राफ्टिंग डेमो खेल में हिस्सा लेने पहुंचा दिल्ली का राफ्टिंग दल उत्साहित नजर आया। कोच बृज मेहकार अपनी अंगुली में लगी स्याही को दिखाते हुए बोले- मतदान करने के बाद सीधे यहां पहुंचे हैं। टीम ड्रेगन वोट नेशनल में सिल्वर जीत चुके हैं। सात सदस्यों में अभिषेक, चंचल, पुष्पा, प्रिया, दीपिका, दिव्यांशी, रिया बोलीं- सोनिया विहार के वाटर स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े हैं और पूरी तैयारी की है। काली नदी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

राफ्टिंग में इस तरह टीमें हिस्सा ले रही हैं:-
राफ्टिंग डेमो खेलों में महिला टीम में उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुरुष टीम में उत्तराखंड, सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, मणिपुर, हिमाचल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, जम्मू एंड कश्मीर, आंध्रप्रदेश, मिक्स टीम में उत्तराखंड, कर्नाटक, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र, महाराष्ट्र की टीम हिस्सा ले रही हैं। इसमें मणिपुर की टीम के रात तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed