फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   rabi crop drought

रबी की फसल पर सूखे का कहर

Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
rabi crop drought

चंपावत जिले में इस बार सूखे की जबर्दस्त मार पड़ने वाली है। कृषि विभाग ने करीब 35 प्रतिशत खेती चौपट होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


 मौसम के हाल न बदले, तो ये आंकड़ा बढ़कर 45 प्रतिशत से भी ज्यादा होने की आशंका है। सबसे ज्यादा मार पर्वतीय क्षेत्रों की फसल में पड़ी है।

किसान सूखे की मार से बेहाल हैं। बारिश न होने से इस बार रबी की फसल व्यापक तौर पर प्रभावित हुई है। मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) आरएल चंद्रवाल का कहना है कि जिले में 12135 हेक्टेयर कृषि भूमि में से इस बार 10077 हेक्टेयर में ही फसल बोई गई।
विज्ञापन


1640 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में तो सूखे का खास असर कम पड़ा। मगर 8437 हेक्टेयर असिंचित जमीन में से 3527 हेक्टेयर (35 प्रतिशत) सूखे की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, मसूर की फसल को हुआ है। इस बार गेहूं करीब 8300 हेक्टेयर, मसूर 1500 हेक्टेयर में बोया गया। सिंचाई साधन वाले मैदानी इलाके टनकपुर-बनबसा में  नुकसान कम हुआ है।

इस साल जाड़ों में कम बारिश होने से रबी की फसल पर बुरा असर पड़ा है। कृषि विभाग के मुताबिक जनवरी में मात्र चार मिलीमीटर, फरवरी में 12 एमएम बारिश हुई है, जबकि औसत बारिश जनवरी में 45 एमएम, फरवरी में 57 एमएम होनी चाहिए।

यानि 102 एमएम के सापेक्ष महज 16 एमएम बारिश हुई है। 2015 में जनवरी में 92 मिलीमीटर, फरवरी में 26 एमएम बारिश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed