{"_id":"5e652fe08ebc3eebb3423657","slug":"raaja-bali-ke-dvaar-machee-holee-champawat-news-hld3766666129","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा बलि के द्वार मची होली..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा बलि के द्वार मची होली..
विज्ञापन
तल्लादेश क्षेत्र में होली गीत गाते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और अन्य ग्रामीण।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत सहित जिले के तमाम हिस्सों मौसम सुहावना होने से होल्यारों के चेहरे खिल उठे हैं। चंपावत बाजार सहित चाराल के तमाम गांवों में खड़ी होली की धूम मची। महिलाओं ने भी खड़ी और बैठकी होली का गायन किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, चेयरमैन विजय वर्मा, पूर्व प्रधान दान सिंह सहित तमाम लोगों ने नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में होली गायन किया।
चतुर्दशी को होल्यारों ने श्रृंगार रस से ओतप्रोत होली का गायन किया। होल्यारों ने वृंदावन मोहन दधि लूटो.., ता थैय्या-थैय्या होत वृंदावन में..., दधि मथ ले समुद्र विच का नैय्या..., हमें उतारो पार मल्लाह..., राजा बलि के द्वार मची होली.. और मत पकड़ो चीर असुर मेरो...आदि होली का गायन कर रंग जमा दिया। बाराकोट, पाटी और लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची हुई है। होल्यारों ने दिनभर खड़ी होली का गायन कर खूब रंग जमाया।
नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में प्रधान जितेंद्र राय के नेतृत्व में होल्यारों ने गांव के देवालय से खड़ी होली का गायन शुरू करने के बाद कैलबाबा मंदिर, कालेशन बाबा मंदिर और भूमिया देवता मंदिर में हर-हर पीपल पात, लाल ध्वजा फहरानी, तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार लियो आदि होलियों का गायन किया। शिवालय मंदिर में खड़ी होली का गायन हुआ। हथरंगिया में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के आवास में खड़ी होली का गायन किया गया। मडलक में प्रधान भुवन भट्ट के नेतृत्व में होल्यारों ने होली का गायन किया गया। नौमाना में पूर्व प्रधान संजय जोशी के निर्देशन में होल्यारों ने होली गाई।