फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Quarantine youth jumped from the roof of the hotel, created a stir

पूर्णागिरि बार एसोसिएशन अध्यक्ष के लिए 14 को होगा मतदान, तैयारियां शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Quarantine youth jumped from the roof of the hotel, created a stir
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव अब 14 अगस्त को मतदान से होगा। मतदान दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा और तीन बजे से मतों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के समय तक नामांकन दर्ज कराने वाले दोनों प्रत्याशियों में से किसी के भी नाम वापस न लेने से मतदान से चुनाव की जरूरत पड़ी है, जबकि सचिव, उपसचिव, लेखा परीक्षक पद पर एक-एक प्रत्याशी होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सुरेश चंद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता उमेश डुंगरिया और विजय शुक्ला ने नामांकन कराया है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी की तिथि पर दोनों में से किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद के लिए अब 14 अगस्त को मतदान होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद को छोड़ सचिव पद पर अधिवक्ता कमल गड़कोटी, उपसचिव पद पर त्रिभुवन सजवान, लेखा परीक्षक पद पर अधिवक्ता विजय चंद का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इनके जीतने की घोषणा 14 अगस्त को अध्यक्ष के नतीजे के साथ की जाएगी, जबकि किसी के नामांकन न करने के कारण उपाध्यक्ष का पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed