{"_id":"5810d09e4f1c1b944ebc3416","slug":"quality-education-foundation-of-the-future-the-district-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम शिक्षा भविष्य की बुनियाद : जिला जज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम शिक्षा भविष्य की बुनियाद : जिला जज
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में माउंट कार्मल स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट कार्मल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल और विशिष्ट अतिथि बिशप इग्रिस डिसूजा, फादर सिरियक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला जज ने आधुनिक शिक्षा को सुनहरे भविष्य की बुनियाद बताते हुए स्कूल के शैक्षिक स्तर को सराहा। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
नर्सरी के छात्रों ने जंगल डांस के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने मलयालम गीत पेश किया। बच्चों ने हास्य व्यंग्य पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाई। मूक अभिनय कार्यक्रम के द्वारा राष्ट्रीय एकता पर विशेष बल दिया गया। प्रधानाचार्य फादर बिनो प्लाटी ने विद्यालय की सालभर की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रबंधक फादर टॉम और वरिष्ठ शिक्षक दिनेश भट्ट ने अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। सांस्कृतिक समन्वयक फादर जोमोन, उप प्रधानाचार्या सिस्टर शीबा के संचालन में हुए कार्यक्रम में सिस्टर सिमि एनसी, रोजी, सोहन सिंह, मुकेश कार्की, प्रीति, चंपा, शंकुतला, विनीता, दिव्या, बबीता, पूजा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन