{"_id":"5af5dc634f1c1be3408b486b","slug":"pyari-janm-bhumi-mero-pahad","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारी जन्म भूमि मेरो पहाड़ा....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारी जन्म भूमि मेरो पहाड़ा....
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Fri, 11 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में ऊंट की सवारी का आनंद लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। कार्यक्रमों को देखने के लिए दूर-दराज से आए लोग देर रात तक जमे रहे। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने किया।
गोरलचौड़ मैदान में स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ ही जय गोलज्यू जन्म भूमि सांस्कृतिक कला मंच, प्रकाश रावत एंड कंपनी और सूरज म्यूजिकल ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शुरूआत जै जगत नंदिनी जोग माया वंदना से हुई। इसके बाद प्रियंका राजन ने चंदना म्यारा पहाड़ आए गीत पेश किया। सुरेश राजन और ज्योति दीप राजन ने रौत की चेली विजना, प्यारी जन्म भूमि मेरो पहाड़ा गीत पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
प्रकाश रावत एंड कंपनी ने हीरा समदनी, स्वर्गतारा जुन्याली रात, को सुनलो तेरी मेरी बात, सुंदर गिरी ने रंजना चोरी ले गे छे मेरो दिल गीत पेश किया। 82 वर्षीय कलाकार राजकिशोर के हमें तो लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने गीत को दर्शकों ने काफी सराहा। इससे पूर्व शिशु मंदिर मादली के कलाकारों ने बेड़ूू पाको बार मासा, ये देश है वीर जवानों का समेत तमाम देश भक्ति गीत पेश किए।
विज्ञापन
यूनिवर्सल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राधा कैसे ना जले, एंजिल्स एकेडमी ने तीले धारू बोला और मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने कव्वाली पेश की। डॉ. बीसी जोशी, मुकेश गिरी, नीरज जोशी और योगेश पुनेठा के संचालन में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कमेटी अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, त्रिलोक गिरी, गोविंद सामंत, सुधीर साह, श्याम कार्की, रवींद्र तड़ागी, विकास साह आदि मौजूद थे।
ऊंट बने आकर्षण का केंद्र
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में लाए गए ऊंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग इन ऊंटों की सवारी का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में लगी दुकानों से लोग जम कर खरीददारी कर कर रहे हैं। यहां हथकरघा प्रदर्शनी शुरू हो गई है। इस बार प्रदर्शनी में 42 दुकानें लगाई गई हैं।