{"_id":"68dec3a68764b885900b52b9","slug":"pwd-effigy-burnt-in-protest-against-road-widening-champawat-news-c-232-1-ha11012-134568-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में फूंका लोनिवि का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में फूंका लोनिवि का पुतला
Thu, 02 Oct 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पपरशैली से कपड़खान तक चल रहे नौ किमी सड़क चौड़ीकरण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि उनकी अधिक भूमि को काट रहा है। उन्होंने पुतला जलाकर आक्रोश जताया।
बृहस्पतिवार को कसारदेवी संघर्ष समिति के बैनर तले लोग बल्टा चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने लोनिवि के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोनिवि छह-छह मीटर से अधिक जगह को जानबूझकर काट रहा है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर लोनिवि का रवैया ऐसा ही रहा तो उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। वहां पर ललित कश्यप, मगन लाल, हरीश मेहता, नंदन सिंह, दीपक सिंह मेहता, नीरज सिंह, हर्ष सिंह, दीवान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।