{"_id":"5783cd114f1c1b0f7a13d979","slug":"purnagiri-habitation-debris-stop-to-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि धाम में फिर आया मलबा, दर्शन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि धाम में फिर आया मलबा, दर्शन पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार की रात पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से मुख्य मंदिर के समीप मलबा आने से रास्ता बंद हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने काली मंदिर गेट को बंद कर दर्शन पर रोक लगा दी है। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि रविवार की रात पूर्णागिरि क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई।
बारिश के कारण मुख्य मंदिर से दो सौ मीटर पहले शांति विश्राम स्थल से ऊपर फिर पहाड़ी का मलबा आने से मुख्य मंदिर का मार्ग बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर मंदिर समिति ने काली मंदिर गेट को बंद कर दर्शन पर रोक लगा दी है। श्रद्धालुओं को काली मंदिर में ही दर्शन और पूजा-अर्चना की रस्म पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मलबा आने से कोई नुकसान तो नहीं हुआ है अलबत्ता मार्ग खुलने तक काली मंदिर गेट बंद रखने के निर्देश हैं।
भैरव मंदिर वन चौकी पर गिरा पेड़
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से भैरव मंदिर वन चौकी भवन के ऊपर विशालकाय पेड़ गिरने से बड़ा हादसा होने से बचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की रात मूसलाधार बारिश में एक विशालकाय पेड़ भैरव मंदिर वन चौकी भवन के ऊपर आ गिरा। गनीमत रही कि पेड़ के गिरने से वन चौकी का भवन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ वरना चौकी के अंदर सो रहे वन कर्मियों की जान सांसत में पड़ सकती थी। ठुलीगाड़ पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि पेड़ गिरने से वन चौकी भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन