फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri: Fair will run from March 26 to June 15, preparations begin

Champawat News: पूर्णागिरिः 26 मार्च से 15 जून तक चलेगा मेला, तैयारी शुरू

Tue, 05 Mar 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 05 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri: Fair will run from March 26 to June 15, preparations begin
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत का प्रमुख मां पूर्णागिरि मेला 26 मार्च से शुरू होगा और 15 जून तक चलेगा। 82 दिन के मेले के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम नवनीत पांडेय ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को मेला परिक्षेत्र, नगर पालिका टनकपुर और नगर पंचायत बनबसा को अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली, पार्किंग और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने बनबसा में भी 30 अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। 24 घंटे नेटवर्क के लिए बीएसएनएल के अतिरिक्त टावर लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सीसीटीवी, मार्ग में बिजली व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्नानागार, आवास, स्वास्थ्य, संचार आदि की व्यवस्था अभी से तैयारी कर ली जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सीओ शिवराज सिंह राणा, मंदिर समिति के सदस्य, टैक्सी समिति के सदस्य और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसा भी होगा

-ठूलीगाड़, भैरव मंदिर, काली मंदिर और टुन्यास आदि स्थानों पर अतिरिक्त नर्स और मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।

-मेला क्षेत्र में दो अतिरिक्त एंबुलेंस संचालित होंगी।
-अनुमति वाली टैक्सियां ही मंदिर परिक्षेत्र में संचालित हो सकेंगी।

-मेले के दौरान टनकपुर से ठूलीगाड़ तक उत्तराखंड परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
- रोडवेज की बसों का संचालन रेलवे स्टेशन के पास से होगा।

बीस हजार लीटर पानी हर समय उपलब्ध रखें
डीएम नवनीत पांडेय ने जल संस्थान को प्याऊ स्टैंड पोस्ट के साथ ही दो टैंकरों के जरिये पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुराने टैंकों के अतिरिक्त 20 हजार लीटर क्षमता के अतिरिक्त टैंक मेला क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए 34 हैंडपंप स्थापित है। यहां 247 उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारा की ठूलीगाड में निश्चित जगह होगी चिह्नित

मेले के दौरान भंडारा लगाने वाली संस्थाओं को नियत जगह पर भंडारा लगाने की अनुमति मिलेगी। डीएम ने जिला पंचायत को निर्देश दिए कि जहां-जहां भंडारे लगने हैं उन स्थानों को चिह्नित कर लिया जाए और नियमानुसार अनुमति दी जाए।

इनसेट



पार्किंग के कर्मी ड्रेस कोड में रहेंगे



टनकपुर। मेला क्षेत्र में पार्किंग के ठेकेदार के कर्मी ड्रेस कोड में रहेंगे, इससे उनको पहचाना जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी के साथ दादा गिरी नहीं चलेगी, सरकारी कर्मचारी से बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे बंद कराया जाएगा।

इनसेट-
नवनिर्मित बूम घाट में लगाई जाए सुरक्षा चैन
टनकपुर। मेले के दौरान पावन शारदा नदी में स्नान के लिए बने घाटों में सुरक्षा के भी बेहतर व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष बूम घाट के पास गहरा होने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, इस पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने सिंचाई विभाग को घाट में सुरक्षित स्नान के लिए रेलिंग या चैन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घाटों में सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए जाएं।
इनसेट-
मुंडन में अधिक रेट वसूली पर सीसीटीवी से नजर रहेगी
टनकपुर। मुंडन कराने के ठेकेदार द्वारा एक मुंडन का तीन सौ से अधिक पैसा वसूलने को गंभीरता से लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि रेट लिस्ट लगे और सीसीटीवी से नजर रहे। जिससे कोई विवाद होने पर फुटेज की जांच की जा सके।
इनसेट-
ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर तक संचालित टैक्सी सूची उपलब्ध होगी
टनकपुर। ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच अधिक संख्या में टैक्सी संचालन की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो टैक्सी संचालित होंगी उसकी एक सूची मंदिर समिति और एसडीएम को भी दी जाए। बताया कि 35 टैक्सी संचालन होगा। संवाद

इनसेट-
रोडवेज की 25 बसें होंगी संचालित
टनकपुर। मेले के दौरान टनकपुर से बरेली के लिए संचालित सभी समेत कुल 25 बसों को ठूलीगाड़ से संचालित किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी ने आरएम पवन मेहरा को बेहतर सुविधा के निर्देश दिए। आरएम मेहरा ने बताया कि पूरी कोशिश रहेगी कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बेहतर संचालन रहे। किराया अभी निर्धारित नहीं किया है, जो करीब 35 रूपये के करीब हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed