फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Fair: Rally of faith gathered for the darshan of Mother Goddess

Champawat News: पूर्णागिरि मेलाः मां के दर्शनों को उमड़ा आस्था का रेला

Sat, 13 Apr 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 13 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Fair: Rally of faith gathered for the darshan of Mother Goddess
मां के दर्शन के लिए  पड़ाव क्षेत्र में आगे बढ़ते श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में करीब 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मां के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने पावन शारदा नदी के जल में शारदा घाट में स्नान किया और खासी तादाद में बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को निकले।
विज्ञापन

बता दें कि 26 मार्च से मां पूर्णागिरि मेला शुरू हुआ। अब तक लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं। 24 घंटे मां के दर्शन की व्यवस्था है। मुख्य मंदिर में मंदिर समिति की ओर से स्वयंसेवक भी तैनात हैं। मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं के जत्थे पड़ाव से आगे बढ़ते रहे। काली मंदिर थाना प्रभारी एसआई देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि करीब 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

इधर, पड़ाव क्षेत्र नगर के शारदा घाट में मेला अवधि में प्रतिदिन गंगा आरती का क्रम जारी है। पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि लाइट व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। शारदा घाट पर दिन भर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। जल पुलिस की टीम श्रद्धालुओं को नदी के तेज बहाव में जाने से रोक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed