{"_id":"571a5ba64f1c1b087a8b522d","slug":"purnagiri-fair-20-thousand-devotees-had-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेला : 20 हजार भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेला : 20 हजार भक्तों ने किए दर्शन
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मदेव के रास्ते मां पूर्णागिरि के दर्शन को आते नेपाली भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना है।
शुक्रवार को 20 हजार भक्तों ने देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दिन के वक्त भीषण गर्मी के चलते सुबह और शाम के ठंड मौसम में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ रही है, जिसके मद्देनजर मेला प्रशासन ने रात के वक्त ठुलीगाड़ बैरियर एक घंटा और अधिक खुला रखने का निर्णय लिया है। अब श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से रात नौ बजे तक सीधे भैरव मंदिर तक जा-आ सकेंगे, जबकि राहगीरों के लिए 24 घंटे आवाजाही सुचारु है।
मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि रात के वक्त श्रद्धालुओं की अधिक आवक को देखते हुए ठुलीगाड़ बैरियर को रात आठ बजे से बढ़ाकर नौ बजे तक खुला रखने के आदेश दिए गए है। इस अवधि में सिर्फ यात्रियों के निजी वाहनों को ही ठुलीगाड़ से आगे भैरव मंदिर तक जाने की अनुमति होगी।
भंडारा लगाकर की भक्तों की सेवा
हिंद रक्षक शिव महाशक्ति सेवा संस्था ने शुक्रवार को भैरव मंदिर में यज्ञ कर भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। भंडारे के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष प्रवीण जे भारद्वाज ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा 1980 से लगातार मां पूर्णागिरि धाम में भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। आयोजन में रतन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नवीन जोशी, प्रमोद जोशी, कपिल जोशी, राजीव जोशी, मनोज पांडेय, वेदप्रकाश शर्मा आदि ने सहयोग दिया।