फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Dham: Darshan of Mata Rani after hours of waiting

पूर्णागिरि धाम : घंटों के इंतजार के बाद हुए माता रानी के दर्शन

Mon, 01 Jan 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Dham: Darshan of Mata Rani after hours of waiting
मां पूर्णागिरि धाम में वर्ष के पहले दिन देवी दर्शन के लिए इंतार करते श्रद्धालु। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। नए साल 2024 के पहले दिन सोमवार को आस्था के धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ने घंटों कतार में लगने के बाद मां पूर्णागिरि देवी के धाम में मत्था टेका। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल के भी पसीने छूटे। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के चलते मेला शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि के धाम में आने वालों का सिलसिला रविवार दोपहर से ही आना शुरू हो गया था। बूम, ठुलीगाड़, भैरव मंदिर और मुख्य मंदिर में पुलिस कर्मियों के अलावा मंदिर समिति के स्वयंसेवक भी मुस्तैद थे। मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं को देवी के दर्शन के लिए डेढ़ घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

मेले में आने वालों में ज्यादातर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के थे। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. किशन तिवारी ने बताया कि अब दो जनवरी से श्रद्धालु सिर्फ दिन में ही देवी के दर्शन कर सकेंगे। ये व्यवस्था पूर्णागिरि के 26 मार्च से शुरू होने वाले मेले से एक दिन पूर्व तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भी पहुंचे कई श्रद्धालु
टनकपुर (चंपावत)। नव वर्ष में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं में से काफी श्रद्धालु बूम तक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। जोखिम के बावजूद कई यात्री इसी तरह पूर्णागिरि धाम तक पहुंचे। वहीं चालकों की हड़ताल की वजह से भी श्रद्धालुओं को कुछ समय तक वाहनों को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed