{"_id":"1f2a0807e7780ad73243cc19b77c851f","slug":"punjab-player-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ी पंजाब रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ी पंजाब रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के रोपड़ में 20 से 24 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय च्वाइक्वांडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां से 12 प्रतियोगी बुधवार को रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 37 सदस्यीय टीम में छह प्रतियोगी जीआईसी दिगालीचौड़ एवं छह जीआईसी दयारतोली जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डा.हरिशंकर गहतोड़ी ने प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
इन सभी प्रतियोगियों को देहरादून में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतियोगियों में जीआईसी दिगालीचौड़ के शुभम नायक, तारा सिंह, कविता काजी, यशोदा रावत, अमीषा काजी, रेनू एवं दयारतोली के हिमांशु खर्कवाल, सूरज देव, अनिल बिष्ट, कमल धामी, भगवान शर्मा, राकेश खर्कवाल शामिल हैं। गत वर्ष दोनों विद्यालयों के प्रतियोगियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पांच पदक हासिल कर उत्तराखंड को द्वितीय स्थान दिलाया था। व्यायाम शिक्षक ब्रजेश ढेक ने सभी प्रतियोगियों एवं टीम लीडर को रवाना किया। डीईओ दलेर सिंह, खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा, सीएस अधिकारी, प्रधानाचार्य डीसी जोशी, गोपाल राम, डा.सुधाकर जोशी आदि ने टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन