{"_id":"58af1b3f4f1c1b1b4bb23111","slug":"pulhindola-extinguished-the-thirst-of-a-handpump","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हैंडपंप बुझा रहा पुलहिंडोला की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हैंडपंप बुझा रहा पुलहिंडोला की प्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलहिंडोला बाजार में पेयजल की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। यहां के ग्रामीण पेयजल के लिए पूरी तरह हैंडपंप पर निर्भर हैं लेकिन समय-समय पर हैंडपंपों के खराब होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण लंबी दूरी तय कर गाड़-गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
ग्रामीण दीपक पंत, गिरीश तिवारी, शिवराज अधिकारी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, नरेश पंत, शेखर जोशी, देवेंद्र पाटनी, सोबन सिंह आदि का कहना था कि पुलहिंडोला बाजार में जल संस्थान ने लोगों की सुविधा के लिए छह हैंडपंप लगाए हैं। लेकिन इनमें से केवल एक ही हैंडपंप ठीक तरह से काम कर रहा है। महज एक हैंडपंप से निर्भरता की वजह से लोग खालगढ़ा, डुंगडाई और गाड़-गधेरों से पेयजल लाकर प्यास बुझाने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलहिंडोला बाजार में पेयजल की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नलकूप लग चुका है। दो साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक टैंक आदि के नहीं बनने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने जल संस्थान से नए हैंडपंप लगाने की मांग की है। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पुलहिंडोला बाजार में जल स्तर कम होने के कारण वहां के अधिकतर हैंडपंपों का पानी सूख गया है। एक और नया हैंडपंप वहां पर लगाया जा रहा है। जिसकी खुदाई अन्य पंपों की अपेक्षा गहरी है।