फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pujari of Purnagiri

बिजली बिल की वसूली में सख्ती से पूर्णागिरि धाम के पुजारी आहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pujari of Purnagiri
विद्युत विभाग के एसडीओ शोएब रजा को ज्ञापन सौंपते मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए यूपीसीएल से जारी नोटिस से पुजारी परेशान हैं। उन्होंने मंगलवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ शोएब रजा को ज्ञापन सौंपा। इसमें विद्युत बिल वसूली में 2021 तक छूट देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पं. किशन तिवारी की अगुवाई में विद्युत सब स्टेशन पहुंचे पुजारियों ने एसडीओ को बताया कि कोरोना संकट के कारण इस बार मां पूर्णागिरि धाम का मेला नहीं हुआ, जिससे धाम के पुजारी और व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। 16 मार्च से धाम की सभी धर्मशालाएं बंद हैं। इसके बावजूद बिल, नोटिस भेजना गलत है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश तिवारी, भैरव पांडेय, मंदिर समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, रमेश पांडेय, कमलापति पांडेय, नरेश पांडेय, शंकर तिवारी, हरीश पांडेय, पीतांबर तिवारी, प्रकाश पांडेय, नवीन तिवारी, सोनू पांडेय, जनार्दन पांडेय, लालमणि पांडेय, सुभाष पांडेय, मनोज तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed