{"_id":"573ca66d4f1c1bb11fac716f","slug":"public-funds-from-the-public-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन से दूर जनधन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन से दूर जनधन योजना
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 18 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जनधन योजना का मकसद यकीनन नेक है। लोगों को बैंकों से जोड़ने के साथ ही बीमा सुरक्षा और ओवरड्राफ्ट की सुविधा देना इसकी खास खूबी है। लेकिन इस योजना का फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अभी सभी खाताधारकों को योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक रुपे कार्ड तक नहीं मिल सके हैं। जिले में 6299 खातेदारों को रुपे कार्ड नहीं मिल सके हैं। वहीं जिले में किसी को भी बीमा का लाभ मिलने की जानकारी बैंकों तक को नहीं है।
विज्ञापन
28 अगस्त 2014 से देशभर में जनधन योजना शुरू हुई थी। इसके अंतर्गत चंपावत जिले में भी अभियान चला था। जिले के 56 बैंकों में सभी 53953 परिवारों को बैंक खातों से जोड़ दिया गया, लेकिन इनमें से रुपे कार्ड 47654 लोगों को ही मिल सके हैं। 6299 खातधारक अब भी रुपे से वंचित हैं। इससे भी बढ़कर रुपे कार्ड का उपयोग करने के लिए जरूरी पिन नंबर 4000 से अधिक लोगों तक नहीं पहुंचा है। ढेरों पिन अलग-अलग बैंक शाखाओं में पड़े हैं।
विज्ञापन
इस तरह 53953 खाताधारकों में से 11 हजार से अधिक उपभोक्ता जनधन योजना के लाभ से सीधे तौर पर बाहर हैं। बचे 42 हजार लोगों में से करीब 9 हजार लोगों ने रुपे कार्ड का निर्धारित 90 दिनों के भीतर अनिवार्य उपयोग नहीं किया है। जिले में बीमा के लाभ का ब्यौरा बैंकों तक को नहीं है। वहीं ओवरड्राफ्ट भी 100 से कम लोगों को मिल सका है।
विज्ञापन
भारतीय स्टैट बैंक की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक ब्रहमानंद निगम का कहना है कि बड़ी संख्या में खातेदार रुपे कार्ड का उपयोग नहीं कर रहे हैं। योजना के लाभ के लिए 90 दिनों के भीतर कम से कम एक बार उपयोग किया जाना जरूरी है। इसके लिए बैंक अपने स्तर से उन्हें जागरूक कर रहा है।
ओवर ड्राफ्ट को जरूरी है आधार लिंक
जनधन योजना में पांच हजार रुपये तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते हैं। खाते का छह माह तक संतोषजनक संचालन (मासिक बैलेंस 1250 रुपये) और आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है। बहरहाल अभी 26989 खाते ही आधार लिंक हो सके हैं।
रुपे कार्ड बगैर नहीं मिलेगा बीमा के लाभ
पीएम जनधन योजना के तहत खुले खातों में 30 हजार का बीमा और एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया जाता है। लेकिन बीमे के लाभ के लिए रुपे कार्ड जरूरी है। लीड बैंक अधिकारी एएस रावत का कहना है कि रुपे कार्ड का हर 90 दिन के भीतर इस्तेमाल जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। और इससे मिलने वाला लाभ भी नहीं मिल सकेगा।
रुपे कार्ड डाक के जरिए सीधे खातेदार के पते पर पहुंचते हैं। वहीं सुरक्षागत कारणों से पिन को खातेदारों को बैंक से ले जाना होता है। इसके लिए लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।
एएस रावत, लीड बैंक अधिकारी, चंपावत।