फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PTA-SMC Meeting of GGIC Banbasa

कक्षा छह से संचालित हो जीजीआईसी की कक्षाऐं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
PTA-SMC Meeting of GGIC Banbasa
बनबसा जीजीआईसी में पीटीए बैठक में प्रतिभाग करते अभिभावक व शिक्षिकाऐं। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) एवं स्कूल प्रबंध विकास समिति (एसएमडीसी) के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पीटीए की नई कार्यकारिणी एवं एसएमडीसी कार्यकारिणी गठित की गई।
विज्ञापन

पीटीए के लिए अर्जुन चंद अध्यक्ष, देवराम सचिव, अनीता मुरारी कोषाध्यक्ष, मंजू देवी आय-व्यय निरीक्षक, महेश चंद संरक्षक बने। एसएमडीसी के लिए प्रधानाचार्या गीता चंद पदेन अध्यक्ष पद के अलावा छह सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, कैप्टन हरीश कापड़ी, भूपेंद्र चंद, नसरीन, सुमन देवी, राधा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

वहां हुई बैठक में पीटीए और एसएमडीसी सदस्यों ने स्कूल की विभिन्न समस्याओं के समाधान बताकर शिक्षण को बेहतर बनाने का सुझाव दिया। जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, समाजसेवियों ने नौवीं से 12वीं तक संचालित स्कूल में कक्षा छह से आठ की कक्षा भी संचालित कर अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका कल्पना धामी ने संचालन किया। बैठक में पूर्व सैनिक बीबी पांडेय, ग्राम प्रधान भावना नेगी, अभिभावक शेर बहादुर पाल, जानकी देवी, बबीता, मंजू देवी, पूरन सिंह, हीरा देवी आदि रहे।
जीजीआईसी चमदेवल में सात विषयों के शिक्षक नहीं
लोहाघाट (चंपावत)। जीजीआईसी चमदेवल में शिक्षकों की कमी पढ़ाई पर भारी पड़ रही है। प्रधानाचार्य के अलावा प्रवक्ताओं के नौ में से छह और एलटी में एक शिक्षक का पद खाली है। चतुर्थ श्रेणी के सभी तीनों पद खाली हैं। शनिवार को हुई बैठक में अभिभावकों ने खाली पदों पर जल्द तैनाती की मांग की है। इसके लिए शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) में प्रेम चंद और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) में नरसिंह धौनी अध्यक्ष बने। पीटीए में माहेश्वरी जोशी उपसचिव, माधवानंद कलौनी कोषाध्यक्ष बने। खीम सिंह धौनी एसएमसी के कोषाध्यक्ष बने। बैठक में अभिभावकों ने 2017 में इंटर पास कर चुकीं छात्राओं को गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई।

प्रधानाचार्य पूजा साह की अध्यक्षता में नीता सिंह ने संचालन किया। हयात चंद, प्रताप चंद, दीवान सिंह, माहेश्वरी देवी, ईश्वरी देवी, पुष्पा देवी, मदन सिंह, ललिता गौतम, मंजू अधिकारी, गंगा जोशी आदि ने खाली पदों को भरने और शैक्षिक गुणवत्ता के लिए सामूहिक पहल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed