फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest OF IMA Abaut Ramdev

एलोपैथ पर टिप्पणी करने वाले रामदेव के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Protest OF IMA Abaut Ramdev
पिथौरागढ़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के समर्थन में जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के खिलाफ कार्यवाही की जानी चहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पदाधिकारियों ने मंगलवार को बाबा रामदेव के विवादास्पद बयान का विरोध में कुछ घंटे का कार्य बहिष्कार किया। बाबा रामदेव के एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में दिए गए बयान के बाद पिथौरागढ़ के डॉक्टरों में भी गुस्सा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आईएमए के सर्मथन में पीएमएस संघ ने नारेबाजी की। आईएमए के पदाधिकारियों ने भी काला फीता बांधकर निजी चिकित्सालयों में विरोध किया। उन्होंने कहा कि बाबा के बयान से देशभर के प्रथम पंक्ति कोरोना योद्धाओं का मनोबल गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने परिवार से दूर रहकर कोविड मरीजों की सेवा की। प्रदर्शन में प्रांतीय चिकित्सा संघ के डॉ. केसी भट्ट, डॉ. एमसी रजवार, डॉ. एलएस बोरा, डॉ. संतोष नबियाल फार्मासिस्ट केएस अधिकारी, पीके जोशी, दिनेश चंद, मोहित जोशी, शिल्पा खड़ायत आदि रहे।
चंपावत और लोहाघाट अस्पतालों में डॉक्टरों ने विरोध जताया
चंपावत। योग गुरु रामदेव की ओर से एलोपैथ और एलोपैथिक चिकित्सकों के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) ने गहरी नाराजगी जताई है।
डॉक्टरों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पीएमएस जिलाध्यक्ष डॉ. हर्ष सिंह ऐरी और संरक्षक डॉ. आरके जोशी के नेतृत्व में डॉक्टरों ने रामदेव के बयान के विरोध में बांहों में काले फीते बांधकर कार्य किया।
इनमें डॉ. विवेक सिंह, डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, डॉ. शोभित तिवारी, डॉ. प्रदीप बिष्ट, डॉ. गौरव ओली, डॉ. गोरांग जोशी, डॉ. राहुल चौहान, डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. मोनिका, डॉ. अंजलि, डॉ. वर्षा रानी, डॉ. आशीष सुंडली आदि शामिल रहे।
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चंपावत जिला सचिव डॉ. एलएम रखोलिया के नेतृत्व में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों ने स्वामी रामदेव के खिलाफ नारेबाजी की।

डॉक्टरों का कहना था कि एलोपैथिक चिकित्सकों ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना 24 घंटे काम कर लाखों लोगों को नया जीवन दिया है। उनके खिलाफ टिप्पणी निंदनीय है।
इस दौरान डॉ. रविंद्र बोहरा, डॉ. जुनैद कमर, डॉ. दीप्ति जोशी, डॉ. बाठला, डॉ. सोनाली मंडल, फार्मासिस्ट मुकुल राय, किरन राय, हरीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed