फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest By Roadways Staff Union in Lohaghat

रोडवेज कर्मियों ने किया ठेका प्रथा का खुलकर विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Protest By Roadways Staff Union in Lohaghat
परिवहन निगम की ओर से रोडवेज में ठेका प्रथा शुरू करने का विरोध करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम में ठेका प्रथा को फिर से शुरू करने के निर्णय का विरोध किया। रोडवेज कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन कर ठेका प्रथा बंद कराने के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष रमेश मुरारी और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिश्रा के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को बस स्टेशन में ठेका प्रथा के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पहले भी रोडवेज परिवहन निगम ने ठेका प्रथा लागू की थी जिसे विरोध के बाद वर्ष 2013 में बंद किया था। उन्होंने कहा कि निगम फिर से ठेका प्रथा लागू करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा में वेतन समय से न मिलना, फंड जमा न करना, निगम को भी टैक्स का घाटा हो रहा है। कहा कि ठेका प्रथा लागू होने पर कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी हाल में रोडवेज में ठेका प्रथा लागू नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में महिपाल सिंह, संजीव चंद, किशन सिंह, पूरन सामंत, मुकेश चंद, शंकर कार्की, जाकिर अली, इरशाद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed