फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Programme of Pati Music Collage

संगीत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Programme of Pati Music Collage
पाटी के संगीत महाविद्यालय में हुए वार्षिकोत्सव में हारमोनियम बजाते संगीताचार्य सीएस मौनी और नन? - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी सरस्वती संगीत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राग-रागिनियों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जीआईसी पाटी के प्रधानाचार्य प्रदीप गहतोड़ी और विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य लीलांबर जोशी ने शुभारंभ किया। दिया पंगरिया, हिमानी पंत, अक्षिता, अंकिता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

शुभांशु भट्ट ने आड़ाचारताल में तैयारी के साथ उठान, पेशकार, कायदे, टुकड़े, हारमोनियम में कलाकारी प्रस्तुत की। नन्हें बाल कलाकारों में आदित्य, आयुष, कमल, सुमित, अंकित, दीपांशु, प्रियांशु ने तबला बजा कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर परीक्षाफल और स्मृति चिह्न देकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रवीश चंद्र पचौली ने संचालन किया। इस मौके पर हिमानी भट्ट, आरोही मेहता, सागर मौनी, हिमांशु लडवाल, नितिन गहतोड़ी, शुभम सोराड़ी, दिव्यांशु विश्वकर्मा, कैलाश भट्ट, गोपेश पचौली, दीपक भट्ट आदि रहे। वहां मौजूद कई लोगों ने इस आयोजन की खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed