फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Production of Tanakpur and Lohiahead Power Station stopped

टनकपुर और लोहियाहेड पावर स्टेशन का उत्पादन ठप

Tue, 03 Jul 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Tue, 03 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
 Production of Tanakpur and Lohiahead Power Station stopped
जलापूर्ति नहीं किए जाने से सूखी शारदा नहर। - फोटो : अमर उजाला

एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और यूपीसीएल के लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन सोमवार शाम से ठप है। इसका कारण शारदा नदी में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति बंद करना बताया गया है। नदी में पानी साफ होने के बाद ही उक्त पावर हाउसों में विद्युत उत्पादन शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन


पहाड़ों में हुई बारिश से जहां शारदा का जलस्तर बढ़ा है, वहीं इसमें अत्यधिक मलबा भी आ रहा है। इसके चलते सोमवार शाम साढ़े छह बजे एनएचपीसी प्रशासन और शारदा हेडवर्क्स प्रशासन को पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके कारण टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली बननी बंद हो गई है।
विज्ञापन


शारदा बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया नदी के पानी में पीपीएम दस हजार से अधिक होने के कारण नहर की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी है। बताया कि नदी में पानी के साफ होने (पीपीएम घटने) के बाद ही शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति फिर शुरू की जाएगी। इन दिनों एनएचपीसी में 96 तो लोहियाहेड में 32 मेगावाट बिजली बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed