फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Process started to clean the river

लोहावती नदी की सफाई के लिए शुरू की पहल 

Mon, 06 May 2019 12:16 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 06 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Process started to clean the river
लोहाघाट की लोहावती नदी की गंदगी को साफ करता युवक। - फोटो : अमर उजाला

लोहावती नदी को गंदगी से निजात दिलाने के लिए निजी स्तर पर प्रयास शुरू किए गए हैं। रविवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक जीवन बगौली ने निजी खर्च से एक मजदूर को लगाकर नदी की सफाई का श्रीगणेश किया। 

विज्ञापन

शहर के बड़े हिस्से को पेयजल आपूर्ति करने वाली लोहावती नदी के हाल ठीक नहीं है। दूरदराज से बहकर आने वाले कचरे और गंदगी के चलते इस नदी में सफाई का अभाव है। एनएचएम के जिला समन्वयक ने रविवार से नदी को साफ करने की मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि लोहाघाट शहर के काफी बड़े हिस्से का कचरा लोहावती नदी में समा रहा है। इससे नदी में गंदगी का अंबार लगा है। सीवर लाइन नहीं होने से शहर की गंदगी, कूड़ा-कचरा नालियों के जरिए नदी तक पहुंचता है। इससे लोहावती नदी प्रदूषित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि लोहावती नदी की इस मुहिम को नगर पंचायत भी आगे बढ़ाएगी। उनका कहना है कि नदी को गंदगी से निजात दिलाने के लिए सीवर लाइन की जरूरत है। इसके लिए नगर पंचायत चुनाव आचार संहिता के बाद शासन पर दबाव बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed