Hindi News
›
Uttarakhand
›
Champawat News
›
Problems will be resolved after elections, now villagers of Naulapani and Taliabanj will cast their votes.
{"_id":"660c3cef67f2a763350fa207","slug":"problems-will-be-resolved-after-elections-now-villagers-of-naulapani-and-taliabanj-will-cast-their-votes-champawat-news-c-229-1-shld1010-106874-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चुनाव बाद दूर होंगी समस्याएं, अब वोट डालेंगे नौलापानी और तलियाबांज के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चुनाव बाद दूर होंगी समस्याएं, अब वोट डालेंगे नौलापानी और तलियाबांज के ग्रामीण
चंपावत जिला सभागार में ग्रामीणों के साथ वार्ता करते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
Link Copied
चंपावत। विकासखंड के दूरस्थ तलियाबांज और नौलापानी क्षेत्र के ग्रामीण जिन्होंने पूर्व में सड़क सुविधा की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी अब प्रशासन के आश्वासन पर वोट डालने के लिए सहमत हो गए हैं। नौलापानी और तलियाबांज की समस्याओं का चुनाव के बाद समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके समाधान के लिए की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया। इस पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा को वापस लेते हुए आश्वस्त किया कि वे लोग लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय कुमार सिंह, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, ईई मोहन सिंह पलडिया, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल, समेत ग्राम नौलापानी क्षेत्र से ब्रजेश जोशी, ध्यान सिंह, सुंदर सिंह, गणेश, दीपक कुमार सहित तलियाबांज क्षेत्र से शंकर दत्त जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।