फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   problems

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लगा कैंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
problems
पूर्व सैनिकों की सेना से जुड़ी समस्याओं के समाधान को पहुंचे सेना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियो - फोटो : TANAKPUR
पूर्व सैनिकों, वीरनारियों और आश्रितों की सेना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बनबसा सैनिक छावनी हैडवर्क्स ने समस्या निवारण शिविर लगाया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अलावा कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रिकॉर्ड ऑफिस और गौरव सेनानी कल्याण समिति ने संयुक्त रूप से पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया। कैंप एक दिवसीय था लेकिन पूर्व सैनिकों की समस्याएं दूर नहीं हो पाने से कैंप की अवधि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन

ककरालीगेट सैनिक विश्राम गृह में आयोजित शिविर का शुभारंभ बनबसा छावनी के स्टेशन कमांडर कर्नल एसके सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कैंप के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों की समस्याओं को दूर करना है।
विज्ञापन

कैंप में 47 पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आश्रित समस्या लेकर पहुंचे लेकिन 32 पूर्व सैनिक, वीर नारियों और आश्रितों की पेंशन संबंधी त्रुटियां, नाम, जन्मतिथि में त्रुटी को दूर करने के साथ ही पूर्व सैनिकों के आश्रितों के पहचान पत्र बनाए गए। गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद ने बताया कि कैंप में आए सभी पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान न हो पाने पर बनबसा छावनी के स्टेशन कमांडर कर्नल सिंह ने शिविर की अवधि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से शिविर सीएसडीए कैंटीन के समीप सुबह 9 बजे से लगेगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीरनारियों और पूर्व सैनिक आश्रितों से शिविर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

ये लोग कर रहे हैं सहयोग
टनकपुर (चंपावत)। पूर्व सैनिकों के समस्या निवारण कैंप के आयोजन में कर्नल जीएस रौतेला, रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद, कै. भानी चंद, कै. हरीश चंद्र कापड़ी, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. मोहन चंद, कै. शेर सिंह खोलिया, हवलदार पुष्कर कापड़ी के अलावा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रभारी अधिकारी सूबेदार अमर सिंह, ब्लाक प्रतिनिधि हवलदार नंदन सिंह डांगी, कुमाऊं रेजिमेंट रिकार्ड ऑफिस के प्रतिनिधि सूबेदार चंदन सिंह, स्टेशन हेड क्वार्टर बनबसा छावनी प्रतिनिधि कै. तारा दत्त तिवारी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed