फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Problems due to non-repair of damaged drinking water line in Bajaun

बजौन में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने से दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Problems due to non-repair of damaged drinking water line in Bajaun
चंपावत के बजौन ग्राम पंचायत में बारिश के कारण उखड़ी पेयजल लाइन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के अमोड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बजौन में एक माह पूर्व हुई बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से जल संस्थान को मौखिक और लिखित रूप में सूचना देने के बाद भी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को पीने का पानी जुटाने के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण प्रकाश चंद्र, दीपक भट्ट, रमेश चंद्र, गिरीश चंद्र, कमल कुमार आदि का कहना है कि गांव को जोड़ने वाली पेेयजल लाइन बीते एक माह पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। मलबा आने के कारण कई स्थानों में इसके पाइप टूट गए हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल सुचारु नहीं होने की सूरत में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में जल संस्थान के ईई विलाल युनूस का कहना है कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed