फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Principal in-charge of GGIC Kakad passes away in champawat

Pithoragarh: कमरे में मृत मिलीं जीजीआईसी काकड़ की प्रभारी प्रधानाचार्य, शिक्षा विभाग ने जताया शोक

Sat, 02 Dec 2023 05:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Dec 2023 05:46 PM IST
सार

चंपावत के बाराकोट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ की प्रभारी प्रधानाचार्य भावना कांडपाल का आकस्मिक निधन हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रधानाचार्य के निधन पर जन प्रतिनिधियों ने शेाक जताया है।

विज्ञापन
Principal in-charge of GGIC Kakad passes away in champawat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासखंड बाराकोट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ की प्रभारी प्रधानाचार्य भावना कांडपाल (59) का आकस्मिक निधन हो गया है। वह कमरे में मृत पाई गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि शनिवार को विद्यालय से पुलिस को सूचना मिली कि प्रधानाचार्य भावना कांडपाल अपने आवास में मृत पड़ी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि प्रधानाचार्य 10 वर्षों से विद्यालय में तैनात थीं। वह अकेले काकड़ में किराये पर रहती थीं। जोशी ने बताया कि स्पेन में रहने वाले प्रधानाचार्य के पुत्र ने जब अपनी मां को कई बार फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर उन्होंने स्कूल के कर्मचारी को फोन कर घर जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि कर्मचारी की बेटी ने घर जाकर प्रधानाचार्या के अचेत पड़े होने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, गोविंद वर्मा आदि घर पहुंचे तो प्रधानाचार्य कमरे में मृत मिलीं। जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी प्रधानाचार्य के पति देवेंद्र कांडपाल और अन्य परिजनों के साथ अल्मोड़ा से लोहाघाट आए। इधर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ अल्मोड़ा ले गए। प्रभारी प्रधानाचार्य के निधन पर शिक्षा विभाग, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed