{"_id":"5e88afda8ebc3e76a3066646","slug":"principal-filed-a-case-against-bjp-workers-tanakpur-news-hld379229253","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राहत कैंप में क्वारंटीन किए यात्रियों के लिए चाय की व्यवस्था को लेकर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनुराधा दुबे और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उपजा विवाद तूल पकड़ गया है। प्रधानाचार्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लॉकडाउन के चलते बाहरी क्षेत्रों के आए यात्रियों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। यात्रियों के भोजन की व्यवस्था स्कूल में चल रहे कम्यूनिटी किचन से की जा रही है। भोजन के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी अपने स्तर से यात्रियों के लिए चाय की व्यवस्था कर रहे थे। दो दिन तक स्कूल के किचन में चाय बनाई गई लेकिन तीसरे दिन प्रधानाचार्या ने चाय के लिए किचन खोलने से इनकार कर दिया।
इसे लेकर प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे और भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। इस मामले में शुक्रवार को प्रधानाचार्या ने थाने में तहरीर देकर भाजपा कार्यकर्ता हरीश भट्ट, मोबाइल नंबर 9917241003 से प्रधानाचार्या से बात करने वाले व्यक्ति और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 189 , 504 , 51 (ख) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व तीन महामारी अधिनियम 1897 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई योगेश दत्त को सौंपी गई है।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने भी प्रधानाचार्या के खिलाफ दी तहरीर, निलंबन की मांग
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने प्रधानाचार्या पर आपदा में फंसे यात्रियों की सेवा में बाधा डालने, जन सुरक्षा में लापरवाही बरतने और 18 नेपाली मजदूरों को राहत कैंप में भगाने का आरोप लगाया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह महरा, हरीश भट्ट और शत्रुघ्न कोठारी की ओर से दी गई तहरीर में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की भी बात कही गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रधानाचार्या के निलंबन की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, मुकेश जोशी, हरीश चंद हैसियत, मन्नू गहतोड़ी, निगम कुमार गुप्ता, मनोज तिवारी और गिरीश चंद्र गहतोड़ी शामिल थे। संवाद
दो सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ केस, क्वारंटीन भी किया
टनकपुर (चंपावत)। शहर निवासी दो सगे भाई समेत पांच युवक पांच दिन पहले ही दिल्ली से लौटे और पंद्रह दिन पहले आने की बात कह खुलेआम घूमते रहे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों भाइयों समेत पांचों को न सिर्फ क्वारंटीन कर दिया, बल्कि मौजूदगी छुपाने के आरोप में दोनों भाईयों पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शहर के वार्ड संख्या तीन निवासी दो भाई 30 मार्च को तीन अन्य युवकों के साथ दिल्ली से लौटे। इसके बाद वह खुद को पंद्रह दिन पहले आने की बात कहकर घूमते रहे। सूचना मिली तो पुलिस ने दोनों भाईयों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों भाईयों ने 30 मार्च को तीन अन्य साथियों के साथ दिल्ली से लौटने की बात स्वीकारी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों भाईयों समेत पांचों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 51 (ख) के अलावा आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पांचों को पकड़ कर पर्यटक आवास गृह में क्वारंटीन कराया गया है। संवाद