{"_id":"57ebf8de4f1c1b9074573c93","slug":"princes-of-the-office-block-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने की ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने की ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने शीघ्र उनकी मांगें पूरी न होने पर समस्त ग्राम प्रधान विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी।
बुधवार को जिला ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने पंचायतराज एक्ट में शीघ्र संशोधित कर धरातल पर लागू करने, प्रधानों का मानदेय 10 हजार रुपये मासिक करने, मनरेगा में
विज्ञापन
सामग्री का भुगतान शीघ्र करने, राज्य वित्त में 20 फीसदी कटौती को वापस लेने की मांग, मनरेगा में ग्राम पंचायतों को डोंगल दिए जाने और प्रधानों को बीडीसी में मनोनीत सदस्यों की जगह उचित सम्मान दिया जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह ग्राम प्रधान प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में विधानसभा में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद ढेक, महेश जोशी, महेंद्र सिंह, पूर्णानंद पंत, आनंद राय, भुवन सुतेड़ी, किशोर चिल्कोटी, महेश डांगी आदि मौजूद रहे।