फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Primary teachers put locks in the education building gate

प्राथमिक शिक्षकों ने शिक्षा भवन गेट में जड़े ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers put locks in the education building gate
चंपावत शिक्षा भवन में धरने में बैठे प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों की जिला स्तरीय समस्याओं के समाधान की मांग के लिए पांचवें दिन भी सीईओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन जारी रखा। शिक्षकों ने विरोध स्वरूप शिक्षा भवन के गेट में ताले जड़ दिए। उन्होंने उच्चाधिकारियों की हीलाहवाली पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता और महामंत्री बंशीधर थ्वाल के संचालन में धरना स्थल में हुई सभा में शिक्षक नेताओं का कहना था कि विभाग के उच्चाधिकारी शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तो तीन और पांच जुलाई को शिक्षा भवन में पूर्ण तालाबंदी कर दी जाएगी। बुधवार को प्रदर्शन करने वालों में अमित वर्मा, मयंक पुनेठा, हरि विनोद पंत, दिनेश राम, नवीन चंद्र, नरेंद्र सिंह, कमल गहतोड़ी, नारायण नाथ, दिव्यदर्शन शर्मा, कीर्तिबल्लभ भट्ट, कैलाश चंद्र ओली, भुवन नाथ आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed