{"_id":"5d028bcfbdec226ddf272474","slug":"priest-done-meeting-regarding-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाने के विरोध में फिर मुखर हुए पुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाने के विरोध में फिर मुखर हुए पुजारी
Thu, 13 Jun 2019 11:15 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
मां श्री पूर्णागिरि धाम ट्रस्ट को लेकर बैठक कर विरोध की रणनीति बनाते पुजारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम के संचालन के लिए ट्रस्ट बनाने संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश सरकार से तीन माह मेें जवाब मांगने से पुजारियों की चिंता और बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को पुजारियों ने एक बार फिर बैठक कर विरोध जताया और तय किया कि इस मामले में सीएम से मिला जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुजारियों ने ट्रस्ट के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि मां पूर्णागिरि धाम पर पुजारियों का पुस्तैनी अधिकार है। धाम से पुजारियों के परिवारों की रोजी-रोटी चलती है और वे अपनी रोजी-रोटी पर किसी तरह की आंच नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
तय किया गया कि जल्द ही पुजारियों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। कुछ दिन पहले ही पूर्णागिरि ट्रस्ट को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से तीन माह के अंदर ट्रस्ट को लेकर नजरिया स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में गिरीश पांडेय, मथुरा दत्त पांडेय, कैलाश पांडेय, नीरज पांडेय, किशन तिवारी, दीपक तिवारी, प्रकाश पांडेय, मोहन पांडेय, सुरेश तिवारी आदि पुजारी मौजूद थे।