{"_id":"5c30e333bdec2256a22384d6","slug":"president-of-navin-banwari-panchayat-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन बने वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन बने वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष
Sat, 05 Jan 2019 10:32 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में ब्लॉक सरपंच संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते सरपंच।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन पंचायत सरपंच संगठन की बैठक में लोहाघाट ब्लाक संगठन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दिगालीचौड़ के नवीन चंद्र जोशी को अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न स्थानों से आए सरपंचों ने वन पंचायतों को मजबूत करने पर गहन मंथन किया।
वक्ताओं का कहना था कि वन पंचायत में अवैध रूप से पेड़ों का कटान करने, पत्थरों का अवैध तरीके से खनन पर पूर्णतया रोक लगाने के साथ ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। उन्होंने वन पंचायतों में पानी के पोषक पौधों का रोपण करने के साथ वनों को जंगली आग से बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। इस दौरान लोहाघाट ब्लाक वन पंचायत सरपंच संगठन का गठन किया गया।
मुख्य संयोजक कैलाश तलनियां, जिला संयोजक दान सिंह कठायत की देखरेख में हुए चुनाव में नवीन जोशी अध्यक्ष, गंगा पाटनी सचिव, विपिन पचौली, सतीश बगौली, त्रिलोक सिंह धौनी, सुशीला पाठक, नाथू राम पांडेय उपाध्यक्ष, तारी देवी, सरिता देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह सह सचिव, अमर सिंह बोहरा कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि सोबन सिंह, तनुजा देवी, जगदीश चंद्र जोशी, भीम दत्त पंत, लता वर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बना गया। इस मौके पर बीडीओ एमसी परगांई, पूर्व ब्लाक प्रमुख उषा देवी और पूर्व छात्र संघ सचिव अनिल जोशी मौजूद थे। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।