{"_id":"576829524f1c1b1d48b48059","slug":"preparing-young-congress-leader-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलीढेक में शीघ्र होगा प्रस्तावित झील का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलीढेक में शीघ्र होगा प्रस्तावित झील का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
चुनाव तैयारी में जुटे युवक कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री आनंद रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन में गोष्ठी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का प्लान बनाया जा रहा है। कोलीढेक में प्रस्तावित बहुउद्देशीय झील का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। रावत ने पत्रकारों से कहा कि इंदिरा अम्मा कैंटीन से कई महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी हठधर्मिता के चलते राज्य के बजट में रोक लगा दी है। राज्य की हरीश रावत सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए 30 हजार नई नौकरियां शुरू करने जा रही है। रावत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिला एसआई, महिला पीआरडी जवानों की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं, महिलाओं को भी समान रूप से प्रतिनिधित्व मिलेगा। अधिकतर ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस के हैं। सभी को साथ लेकर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 50 से अधिक सीटों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी, प्रांतीय प्रवक्ता महेश ढेक, हरगोविंद बोहरा, शैलेंद्र राय, भोला सिंह बोहरा, पुष्कर बोहरा, कविराज मौनी, भुवन चौबे आदि थे।
विज्ञापन