{"_id":"6820d6c4d3fe871bb2053dca","slug":"preparations-underway-to-prepare-dpr-for-bridge-construction-in-batanagad-champawat-news-c-229-1-shld1026-123816-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाटनागाड़ में पुल निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाटनागाड़ में पुल निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की तैयारी
Sun, 11 May 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 11 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम में बाटनागाड़ क्षेत्र में पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोनिवि ने डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुल बनने के बाद श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बरसात के सीजन में बाटनागाड़ में आने वाले बरसाती नाले के कारणा काफी मुश्किल होती थी। अक्सर बोल्डर और पानी रास्ते में आने से श्रद्धालुओं के लिए यहां से आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समस्या को देखते हुए बांटनागाड़ में पुल निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद लोनिवि ने भूमि का चयन कर अपनी कार्यवाही शुरू की। अब प्रथम चरण में निर्माण के लिए 91.50 लाख रुपये की राशि शासन से मिल चुकी है। लोनिवि के ईई मोहन पलड़िया ने बताया कि डीपीआर बनाने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही भी गतिमान है। संवाद
विज्ञापन