{"_id":"69e65e184c4978602c04a21c","slug":"preparations-for-construction-of-helipads-in-devidhura-reethsahib-and-pati-begin-champawat-news-c-229-1-shld1026-138240-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवीधुरा, रीठासाहिब और पाटी में हेलीपैड निर्माण की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवीधुरा, रीठासाहिब और पाटी में हेलीपैड निर्माण की तैयारी शुरू
Mon, 20 Apr 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लोगों को हेली सेवा का लाभ मिलेगा। सीएम घोषणा के तहत हेलीपैड निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। देवीधुरा, रीठासाहिब, पाटी में हेलीपैड का निर्माण के बाद आपदा के दौरान हेली से जरूरी सामान पहुंचाना भी आसान होगा।
सीएनडीएस राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से करीब 49 लाख की लागत से अधिक की लागत से रीठासाहिब में पार्किंग के समीप, देवीधुरा और पाटी में हेलीपैड का निर्माण करेगी। रीठासाहिब क्षेत्र में देश के कोने-कोने से सिख श्रद्धालु साल भर दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में हेलीपैड शुरू होने से भविष्य में श्रद्धालु हेली से आ सकेंगे। दूसरी तरफ देवीधुरा में मां वाराही धाम है। यहां पर रक्षाबंधन के दिन बगवाल युद्ध होता है। इसे देखने के लिए भी श्रद्धालु बहुत दूर-दूर से आते हैं। मां वाराही धाम देवीधुरा का मंदिर भारत के गिने-चुने वैष्णवी मंदिरों में से एक है।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 16.35-16.35 लाख की लागत से मुख्यमंत्री घोषणा के तहत तीनों स्थानों पर हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया जारी है। मानसून से पहले इनका निर्माण किया जाना है। जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।