फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparation to deal with flood and waterlogging in Tanakpur, Banbasa

Champawat News: टनकपुर, बनबसा में बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारी

Tue, 27 Jun 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 27 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Preparation to deal with flood and waterlogging in Tanakpur, Banbasa
विचई में जंगल किनारे जगह-जगह बंद नाले का निरीक्षण करते एसडीएम सुंदर व अन्य अधिकारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद प्रशासन टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी में जुट गया है। एसडीएम सुंदर सिंह की अगुवाई में वन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने संबंधित विभागों को पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री ने टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में बरसाती पानी से पैदा होने वाली बाढ़ और जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद प्रशासन ऐसे प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां बचाव के उचित प्रबंध कराने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को विचई में जगल और गांव के बीच जगह-जगह बंद पड़े नाले को जेसीबी से खोलने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बनबसा में बूचड़खाना और अग्रसेन धर्मशाला क्षेत्र में होने वाले जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि पानी निकासी से निपटने के लिए एनएचएआई की जेसीबी मशीन पहुंच गई है। वहीं टनकपुर नगर पालिका और बनबसा नगर पंचायत को भी वर्षाकाल के दौरान जेसीबी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। निरीक्षण में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, ईओ बनबसा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed