{"_id":"5c72ced7bdec224bff242b97","slug":"preparation-for-mahashivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनीगोठ में महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीनीगोठ में महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन की तैयारी
Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन स्थल की सफाई करते छीनीगोठ के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छीनीगोठ में चार मार्च से दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजक होली समिति ने रविवार को मंदिर परिसर की सफाई की और बैठक कर महोत्सव का सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
अध्यक्ष प्रभा जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिवालय मंदिर और आयोजन स्थल की सफाई की और बैठक कर महोत्सव को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। तय हुआ है कि महोत्सव के शुभारंभ मौके पर चार मार्च को सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। शारदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। दोपहर दो बजे उद्घाटन और ढाई बजे से जूनियर वर्ग के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
रात आठ बजे शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक दलों की ओर से कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। पांच मार्च को सुबह नौ बजे युवा सम्मेलन, सीनियर छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात बजे सांस्कृतिक दलों की रंगारंग प्रस्तुति से महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
बैठक में मोहन जुकरिया, गोविंद नरियाल, मुकेश जोशी, सुनील नरियाल, प्रवीण भट्ट मोहन जोशी, अमित, नवीन जोशी, पवन जोशी, गोधन सिंह गोनिया, खीमानंद ओझा आदि मौजूद थे।