फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preliminary selection trials for admission to sports college on 3rd and 4th May

Champawat News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन ट्रायल्स तीन और चार मई को

Mon, 29 Apr 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 29 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Preliminary selection trials for admission to sports college on 3rd and 4th May
चंपावत। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए राज्य में खेल विभाग के अधीन संचालित श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले के बालकों के प्रारंभिक चयन ट्रायल्स तीन मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर और चार मई को गौरलचौड़ मैदान चंपावत में सुबह नौ बजे से आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबाॅल और वॉलबाॅल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबाॅल, जूडो, हॉकी, वाॅलीबाॅल खेलों में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल्स लिए जाएंगे। प्रवेशार्थी उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है और कक्षा छह में प्रवेश के लिए कक्षा पांच उत्तीर्ण का अंकपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed