{"_id":"605b8b478ebc3e8d047293ee","slug":"pregnant-referral-due-to-lack-of-water-delivery-in-108-champawat-news-hld4194400179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की कमी से गर्भवती रेफर, 108 में हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीखान के पास आपात सेवा 108 एंबुलेंस में जन्मा सोनू बोहरा का नवजात।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
पाटी (चंपावत)। पहाड़ पर कभी सड़क सुविधा न होने के चलते तो कभी डॉक्टरों के अभाव में गर्भवतियों को उच्च सेंटर रेफर किया जाता रहा है लेकिन मंगलवार की शाम पाटी अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में पानी की किल्लत का हवाला देते हुए दर्द से क राहती गर्भवती को लोहाघाट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को लोहाघाट ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और 108 कर्मियों ने खेतीखान के पास रास्ते में एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन
108 सेवा के जिला प्रबंधक भास्कर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को रीठासाहिब के साल गांव से गर्भवती महिला सोनू बोहरा को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली। रीठा साहिब एंबुलेंस से महिला को पाटी अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल में पानी की किल्लत को देखते हुए पाटी अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि पानी की कमी की वजह से प्रसव नहीं होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके चलते महिला को 27 किमी दूर लोहाघाट उप जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच 108 सेवा से लोहाघाट ले जाई जा रही गर्भवती की रास्ते में तबीयत बिगड़ने लगी तो एंबुलेंस के ईएमटी योगश पंत और चालक पंकज गहतोड़ी ने एंबुलेंस को खेतीखान के पास रोका और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। परिजनों ने इसके लिए 108 एंबुलेंस सेवा का आभार जताया है। बता दें कि इस साल अब तक 108 एंबुलेंस में पांच प्रसव कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।