फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pravasi Ravi Singh Dhoni became an example for unemployed youth

बेरोजगार युवाओं के लिए मिसाल बने प्रवासी रवि सिंह धौनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pravasi Ravi Singh Dhoni became an example for unemployed youth
चंपावत के पुलहिंडोला में फास्ट फूड तैयार करते प्रवासी रवि सिंह धौनी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र के कांकड़ी मडलक के प्रवासी रवि सिंह धौनी बेरोजगार युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं। लॉकडाउन में नौकरी गंवा चुके प्रवासी रवि सिंह ने घर आकर पुल हिंडोला में खुद का फास्ट फूड का कारोबार शुरू किया। वह दो अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। छह माह में ही उनका फास्ट फूड का कारोबार गति पकड़ चुका है।
विज्ञापन

हरियाणा, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों में नौकरी कर चुके रवि स्वरोजगार कर रवि ने बिना किसी बैंक सहायता के अपनी जमा पूंजी से ही स्वरोजगार किया है। वह मोमो, चाउमीन आदि चीनी व्यंजनों समेत अन्य फास्ट फूड के व्यंजनों को स्थानीय लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। सीमांत क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह भंडारी का कहना है कि रवि ने स्वरोजगार करने के लिए सरकारी मदद के मोहताज युवाओं को आइना दिखाने का काम किया है। उनकी देखा देखी अन्य युवा भी स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय युवा चाहे तो पा सकते हैं घर में ही रोजगार
चंपावत। सीमांत कांकड़ी मडलक निवासी रवि सिंह धौनी का कहना है कि स्थानीय युवा रोजगार पाने के लिए महानगरों को पलायन करने के बजाय अपने ही घर में रोजगार कर सकते हैं। लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा महानगरों में जो कार्य करते थे, उससे संबंधित कार्य वह अपने घर अथवा आसपास के क्षेत्रों में आजमा कर रोजगार कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed