फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prakash Tiwari becomes District President of Business Division

प्रकाश तिवारी बने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prakash Tiwari becomes District President of Business Division
चंपावत व्यापार मंडल जिला महामंत्री सतीश जोशी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत नगर पालिका के पहले अध्यक्ष प्रकाश तिवारी व्यापार मंडल के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। 1997 में चंपावत जिला बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय के किसी व्यापारी को व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनने का मौका मिला है। उनके अलावा सतीश जोशी को जिला महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने कहा कि नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाना और व्यापारियों के हित उनकी शीर्ष प्राथमिकता होंगे। कहा कि जीएसटी के सरलीकरण के अलावा टनकपुर में स्थित बिक्री कर कार्यालय के महीने में दो बार चंपावत-लोहाघाट में कैंप लगवाने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता करेंगे। तिवारी ने कहा कि जिला बनने के 22 वर्ष से अधिक बीतने के बावजूद अभी तक चंपावत जिले में आयकर कार्यालय नहीं है। इस वजह से आयकरदाताओं को भारी दुश्वारी होती है। इसके लिए नया व्यापार मंडल आयकर कार्यालय को चंपावत में खुलवाने को केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मुखरता से आवाज उठाएगा। छोटे व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने के साथ तमाम व्यापारियों के लिए काम करने का भरोसा दिलाया गया। व्यापार मंडल की चंपावत इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, महामंत्री नवल जोशी, दीपक तड़ागी लारा, कमलेश राय, भगवत राय सहित तमाम व्यापारियों ने दोनों के मनोनयन पर खुशी जताई है।

चंपावत व्यापार मंडल के नवागत जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी।

चंपावत व्यापार मंडल के नवागत जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed